नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए सीएम साय करेंगे प्रचार प्रसार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरी निकाय चनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी को पूरी हो चुका है। सभी प्रत्याशी अपने अपने प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में सीएम और मंत्री शामिल होंगे, और प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर भी आम सभाएँ होंगी। मंत्री, विधायक, संगठन के शीर्ष नेता भी प्रचार-प्रसार करने में मदद करेंगे।

बता दें कि रायपुर निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 3 फरवरी के बाद बीजेपी का घोषणा पत्र जारी होगा। कल सुझाव के लिए आखरी तारीख है। अब तक ईमेल, व्हाट्सएप से मिले 5 हज़ार से ज्यादा सुझाव मिले हैं। हर वर्ग के लोग सुझाव दे रहे हैं। सड़क, साफ-सफाई, ड्रेनेज, ट्रैफिक, जल आपूर्ति जैसी समस्या दूर करने के सुझाव मिले हैं। इसके अलावा रायपुर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के भी सुझाव मिले हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई