सीएम विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 9:10 बजे वे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और 11 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में होने वाले सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में शामिल होंगे।

इसके बाद वे बिलासपुर जिले के सेंदरी पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2:35 बजे लोकार्पण, मेधावी छात्र अलंकरण और प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। शाम 4:20 बजे वे रायपुर लौटेंगे और रात 9 बजे रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वहीं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी आज बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे पहले बिलासपुर हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में शामिल होंगे और फिर सरस्वती शिशु मंदिर, कोनी पहुंचकर मेधावी छात्रों के सम्मान एवं उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रात को उनका ठहराव बिलासपुर में ही रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई