विजयादशमी पर CM विष्णुदेव साय ने की शस्त्र पूजा, मां भगवती से की आराधना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजयादशमी के पावन अवसर पर निवास कार्यालय में पारंपरिक रूप से शस्त्रों की पूजा की और मां भगवती की आराधना की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें हमेशा यह संदेश देता है कि अच्छाई की जीत होती है और अधर्म पर धर्म की विजय होती है। उन्होंने सभी से मां दुर्गा के आशीर्वाद से सत्य, शौर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने का संकल्प लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दीं।





