सीएम साय ने बस्तर के सात शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनका बलिदान हमेशा रहेगा अमर

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर के जगतू माहरा बस्तर हाई स्कूल के सात वीर पूर्व छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ये सभी जवान देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए थे।

सीएम साय ने स्कूल पहुंचकर स्वर्गीय सुंदर नेताम, अमित नेताम, बनसिंह मरकाम, संतोष यादव, अजय शर्मा, बलराम प्रसाद जोशी और शंकर प्रसाद जोशी की वीरता और देशप्रेम को याद किया। उन्होंने कहा कि इन सभी शहीदों का बलिदान बस्तर ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ की शान है।

सीएम ने कहा कि इन वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनकी शहादत हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी और राज्य की धरती उनके इस समर्पण को कभी नहीं भूल पाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई