CM साय ने किए बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन, देशवासियों के लिए की प्रार्थना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काशी (वाराणसी) में बाबा विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन और पूजन किया। उन्होंने इस आध्यात्मिक यात्रा की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि उन्हें बाबा विश्वनाथ के दिव्य दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सीएम साय ने कहा कि उन्होंने काशी की पवित्र धरती पर बाबा के श्रीचरणों में नमन करते हुए पूरे विश्व की शांति, सभी लोगों की भलाई और सृष्टि के कल्याण की प्रार्थना की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने काशी के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में भी दर्शन किए। उन्होंने इसे एक पावन अवसर बताते हुए बाबा भैरवनाथ से पूरे देश की सुरक्षा, समृद्धि और लोगों के जीवन में खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा – “जय बाबा विश्वनाथ। हर-हर महादेव।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई