CM साय से RCB के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन की मुलाकात, रायपुर में IPL मैचों पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक के दौरान आईपीएल 2025 के आगामी मैचों के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रायपुर में आईपीएल मैच कराने की संभावनाओं और इसके लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुलाकात के दौरान RCB टीम की ओर से मुख्यमंत्री साय को टीम की जर्सी भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बड़े खेल आयोजनों से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई