CM साय मना रहे अपना 61वां जन्मदिन, पीएम मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे राज्य की जनता के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और राज्य के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कर रहे हैं।”

इसके अलावा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं ने भी मुख्यमंत्री साय को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। आज, सीएम साय जशपुर जाएंगे और वहां अपने निजी निवास बगिया में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर वे सत्यनारायण व्रत कथा भी सुनेंगे।

निजी निवास में सत्यनारायण व्रत कथा सुनेंगे सीएम साय 

 

सीएम साय आज जशपुर जाएंगे। वहां अपने निजी निवास बगिया में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। वहां पर वे सत्यनारायण व्रत कथा सुनेंगे। 

 

जन्मदिन शुभकामनाओं के लिए CM साय ने PM मोदी और अमित शाह का आभार जताया

आश्रम के छात्रों ने CM साय को हैप्पी बर्थडे कहा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने जन्मदिन के मौके पर गृह ग्राम बगिया पहुंचे, जहां बालक आश्रम के नन्हे छात्रों ने उन्हें बड़ी मासूमियत से स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों की बधाई को हर्षोल्लास के साथ स्वीकार किया और उनके साथ बातचीत की। उन्होंने बच्चों को परिश्रम और अध्ययन के महत्व को समझाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी माता जसमनी देवी से आशीर्वाद लिया। माता ने उन्हें लंबी उम्र और राज्य की उन्नति के लिए अच्छे काम करने का आशीर्वाद दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई