सीएम साय ने देर रात ली विधायक दल की बैठक, अनुपूरक बजट और विधेयकों पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की अध्यक्षता में देर रात रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। जानकारी के मुताबिक, बैठक में सोमवार से शुरू हुए शीतकालीन सत्र को लेकर चर्चा की गई। साथ ही विपक्ष के सवालों का जवाब देने की रणनीति पर भी विचार किया गया। बैठक में सभी मंत्रियों को सदन में तैयारी के साथ आने की समझाइश दी गई है। इसके अलावा, अनुपूरक बजट और पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी चर्चा हुई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button