सीएम साय ने किया बिलासपुर में रोड शो, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा वोट..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव के मतदान को अब कुछ ही दिन शेष रह गए है। यही वजह है कि दोनों प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शुक्रवार को बिलासपुर में आमसभा के अलावा रोड शो किया। महाराणा प्रताप चौक से शुरू रोड शो के तहत मुख्यमंत्री मगरपारा, पुराना बस स्टैंड, तेलीपारा,हटरी चौक,गांधी चौक,दयालबंद, गुरु नानक चौक तोरवा पुल राजकिशोर नगर वसंत विहार सरकंडा नूतन चौक होते हुए महामाया चौक पहुंचे। इस दौरान उनका काफिला जहां से भी गुजरा वहां मुख्यमंत्री का आतिशी और पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।

बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिलासपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि बिलासपुर नगर निगम में भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशी को जीत दिलाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और भाजपा जो कहती है वह करती है इसलिए नगर निगम में भी भाजपा जो वादा कर रही है उसे पूरा करेगी। ऐसे में इस बार भाजपा के प्रतिनिधियों को जिताइए और शहर विकास में अहम भूमिका निभाते हुए शहर को विकास की गाथा से जोड़ने में मदद कीजिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस बार छत्तीसगढ़ के 10 के 10 नगर निगम वे जीत रहे हैं वही नगर पंचायत नगर पालिका और जिला पंचायत में भी भाजपा के प्रतिनिधि निर्वाचित हो रहे हैं

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई