मंत्रियों संग आज ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखेंगे सीएम मोहन यादव, अभिनेता विक्रांत से वीडियो कॉल पर की बात..

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ आज शाम ओपन थिएटर में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने जाएंगे। गुजरात में हुए गोधरा कांड पर बेस्ड इस फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

15 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। सीएम डॉ. यादव राजधानी के अशोका लेक व्यू में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और विधायकों के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखेंगे।

शानदार अभिनय के लिए दी बधाई

इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री यादव ने फिल्म के मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी से वीडियो कॉल के जरिए बात की। उन्होंने मैसी को उनके शानदार अभिनय के लिए बधाई दी। मैसी ने इस दौरान मप्र में फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार माना। सीएम डॉ. यादव इस समय गुजरात प्रवास पर हैं। वे आज अहमदाबाद से भोपाल लौटने के बाद कैबिनेट की बैठक लेंगे। इसके बाद वे शाम सात बजे से ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने जाएंगे।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button