CM House siege: भीम आर्मी 20 फरवरी को करेगी सीएम निवास का घेराव, सतनामी समाज के लोगों की रिहाई की करेंगे मांग

CM House siege (रायपुर) : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 20 फरवरी, गुरुवार को भीम आर्मी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। देशभर से भीम आर्मी के कार्यकर्ता घेराव में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, भीम आर्मी 20 फरवरी, गुरुवार को सीएम हाउस का घेराव करेगी।

देशभर के भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ ही संस्थापर चंद्रशेखर आजाद भी घेराव में शामिल होंगे। ये सभी जेल में बंद सतनामी समाज के लोगों को रिहा कराने की मांग करेंगे। सतनामी समाज के कई लोग बलौदाबाजार मामले में जेल में बंद हैं। गौरतलब है कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव सहित कई सतनामी समाज के लोगों को जेल भेज दिया गया था, जिनमें अभी भी समाज के कई लोग जेल में है।

इसी कड़ी में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद कई दिनों से इनकी रिहाई की मांग कर रहे थे। वहीं जल्द रिहाई नहीं होने पर उन्होंने घेराव की चेतावनी भी दी थी। इस बीच उन्होंने जेल में विधायक और समाज के लोगों से मुलाकात भी की थी। अब इस मामले में भीम आर्मी ने 20 फरवरी को सीएम निवास का घेराव करने का फैसला लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई