मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू को दी 90 हजार की मदद, खेल सामग्री खरीदने के लिए मिला आर्थिक अनुदान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू को मुख्यमंत्री ने बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर तुरंत फैसला लेते हुए 90 हजार रुपये का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। यह राशि साहू को व्हीलचेयर और जरूरी खेल सामग्री खरीदने के लिए दी गई।

पिंटू राम साहू ने बताया कि वे पिछले चार सालों से रग्बी खेल रहे हैं और दिव्यांगता के बावजूद खेल में बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार ग्वालियर में रग्बी मैच खेला था। वर्तमान में वे बी.ए. अंतिम वर्ष के छात्र हैं।

मुख्यमंत्री की इस सहायता से खुश होकर साहू ने कहा कि यह मदद उनके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि अब वे और मेहनत कर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना चाहते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई