उत्तराखंड में बादल फटने और राजस्थान में बाढ़: राहत-बचाव जारी

दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात अचानक बादल फटने की घटना हुई, जिसमें भारी नुकसान हुआ। रात 12:30 बजे से 1 बजे के बीच आई बाढ़ और मलबे के कारण कई घरों में पानी और मलबा घुस गया।

SDM आवास सहित कई रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा और कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। इस हादसे में 20 वर्षीय एक युवती मलबे में दब गई है और एक व्यक्ति लापता बताया गया। ADM विवेक प्रकाश ने बताया कि अचानक आई बाढ़ से व्यापक नुकसान हुआ है। राहत और बचाव के लिए NDRF और SDRF की टीमें रात ही घटनास्थल पर पहुंच गईं। बाढ़ के कारण कई सड़कें बंद हैं और प्रशासन ने राहत शिविर स्थापित किए हैं।

वहीं राजस्थान में बारिश और बाढ़ के हालात बन गए हैं। कोटा, सवाई माधोपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बारां, टोंक, झालावाड़, डूंगरपुर और भीलवाड़ा में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई। बूंदी के नैनवां में 9 घंटे में 13 इंच पानी गिरा, जबकि भीलवाड़ा के बिजौलिया में 24 घंटे में 166 मिमी बारिश से पंचानपुरा बांध ओवरफ्लो हो गया। एरू नदी उफान पर है और सेना की मदद से राहत कार्य जारी हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश जारी है, 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। मानसून की सक्रियता के कारण नेशनल हाईवे-305 समेत 347 सड़कें बंद हैं। 20 जून से अब तक राज्य में 295 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई