स्कूल शिक्षा विभाग में लिपिक वर्गीय पदोन्नति अटकी, कर्मचारियों में बढ़ा रोष

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य, व्याख्याता और प्रधानपाठक पदों पर बड़े स्तर पर पदोन्नतियाँ की गई हैं, लेकिन लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की पदोन्नति वर्षों से लंबित है। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के कार्यालय में वरिष्ठ लेखा परीक्षक और सहायक ग्रेड-1 के पद लंबे समय से रिक्त हैं, इसके बावजूद पदोन्नति प्रक्रिया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जनवरी 2024 में पदोन्नति संबंधी निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अब तक लिपिक संवर्ग के मामलों में प्रगति नहीं हुई है। इससे लिपिक वर्गीय कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है और वे अन्य संवर्गों की तुलना में भेदभाव महसूस कर रहे हैं।

स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा दुर्ग के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी भानुप्रताप यादव ने कलेक्टर दुर्ग को पदोन्नति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग करते हुए पत्र भेजा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई