डोंगरगढ़-ढारा सड़क मरम्मत को लेकर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, गुणवत्ता पर उठे सवाल

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से ग्राम ढारा तक बनने वाली सड़क को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क मरम्मत शुरू होते ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि अच्छी सड़क को जानबूझकर खोदकर नया निर्माण किया जा रहा है और यह भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष विजय राज सिंह ने कहा कि 38 जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन ठीक-ठाक सड़क को उखाड़ा जा रहा है, जिससे संसाधनों की बर्बादी हो रही है और काम की गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं।

वहीं बीजेपी के शहर अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना ने इन आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद सड़क निर्माण का वादा किया गया था और अब वही काम हो रहा है। यदि किसी को शिकायत है तो लिखित में दें, जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

IMG 0630

तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि आरसीसी सड़क पर डामर की परत चढ़ाना स्थायी समाधान नहीं होता। इससे कुछ समय बाद दरारें और उखड़ने की समस्या आ सकती है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि यह काम सुधार से ज्यादा बजट खर्च करने जैसा लग रहा है।

फिलहाल डोंगरगढ़-ढारा सड़क का मुद्दा अब सिर्फ निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही का बड़ा सवाल बन गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई