Clash after the result: बैज के नेतृत्व में बाज़ की तरह उड़ गई कांग्रेस, या फिर गेंदू के बल्ले से कांग्रेस ऑल आउट

Clash after the result (रायपुर) : छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस सकते में हैं। वहीं अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस बुरी तरह से हुई हार को लेकर मंथन करने में जुट गई है। चुनाव परिणाम के बाद दोनों ही पार्टियों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम भूपेश बघेल सीएम विष्णुदेव साय के गढ़ कुनकुरी में हुई भाजपा की हार को लेकर जमकर तंज कसा, तो वहीं भाजपा ने भी बघेल के इस बयान पर पलटवार करते हुए उनसे पूछा कि आखिर पाटन में उनका इतना रुतबा और दबदबा होने के बावजूद भी वहां कांग्रेस तिनके की तरह कैसे बिखर गई।
अब दोनों ही पार्टियां इस सोंच में है, कि किया पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस बाज की तरह उड़ गई या फिर मनकीत सिंह गेंदू के बल्ले से कांग्रेस ऑल आउट हो गई। फिलहाल एक तरफ जहां भाजपा अपनी ऐतिहासिक जीत का प्रदेशभर में आतिशबाजियों के साथ जश्न मना रही है। वहीं कांग्रेस अब ये सोंचने पर मजबूर हो गई है, कि 10 में से एक भी नगर निगम उनके हाथ में कैसे नहीं आई। वहीं इस बुरी तरह से हार के बाद कांग्रेस झुंझलाई हुई है। साथ ही बागियों पर भी कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया जा रहा है। इस हार के बाद कांग्रेस पार्टी में पीसीसी चीफ के बदलाव की तरफ भी आशंका जताई जा रही है।
एक तरफ जहां पूर्व सीएम भूपेश बघेल को AICC का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, वहीं अब पीसीसी चीफ दीपक बैज को बाहर का रास्ता दिखाकर उसकी जगह टीएस सिंहदेव को नया पीसीसी चीफ बनाने की बाते चर्चा का विषय बानी हुई हैं। बहरहाल अब देखना होगा कि इस हार के बाद कांग्रेस पार्टी में बागियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और पार्टी में क्या-क्या परिवर्तन किया जाता है। ऐसे में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गढ़ पाटन में भी कांग्रेस को करारी हार मिलने के बाद खुद पार्टी के ही लोग सोच में पढ़ गए हैं।
वहीं चुनाव परिणाम के एक दिन पहले ही उन्हें AICC का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया और परिणाम आने के बाद भी लोग इस बारे में सोच रहे है। फिलहाल अब देखने वाली बात होगी कि इस चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद पंचायत चुनाव में भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज कौन सा नया फंडा अपनाते हैं, जिससे निकाय चुनाव में हार का दाग मिटाया जा सके।





