रायपुर में सिटी गैस परियोजना का शुभारंभ, पहली महिला उपभोक्ता से बोले सीएम साय

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का उद्घाटन करते हुए प्रदेश को स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) रसोई गैस पाइपलाइन सुविधा की भी शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रदेश में ऊर्जा के आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल विकल्प को मजबूत करेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पहली महिला उपभोक्ता पूनम चौबे से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। पूनम ने इस सुविधा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें गैस सिलेंडर की झंझट से राहत मिलेगी और यह व्यवस्था काफी सुविधाजनक है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह योजना आम लोगों के जीवन को आसान बनाएगी और घरेलू खर्च में भी बचत करेगी।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि रायपुर के साथ-साथ गरियाबंद और बलौदाबाजार जिलों में भी सिटी गैस अवसंरचना का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई इबारत लिखी है और अब घरेलू, वाहन तथा औद्योगिक क्षेत्रों में सीएनजी और पीएनजी गैस का उपयोग बढ़ेगा। यह ईंधन सस्ता, सुरक्षित और सुलभ है, जिससे गैस सिलेंडर पर होने वाला खर्च घटेगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी। प्रदेश में सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ाने की योजना भी बनाई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन एनर्जी विजन को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने तीनों जिलों के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की पहली महिला लाभार्थी के रूप में पूनम चौबे के घर पीएनजी की पहली पाइपलाइन पहुंचना गर्व का विषय है।

IMG 9564

इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से जुड़े मुद्दे पर भी घोषणा की कि होली से पहले किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अंतर राशि अंतरित की जाएगी, ताकि वे त्योहार अच्छे से मना सकें। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के बिल्हा में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वे स्वयं शामिल होंगे और पूरे प्रदेश में भी संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आत्मसमर्पित नक्सलियों के विधानसभा पहुंचने के विषय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आते ही प्रभावी पुनर्वास नीति लागू की है। माओवादियों से मुख्यधारा में जुड़ने का आग्रह किया गया था, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने के लिए विधानसभा की कार्यवाही भी देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसे शांति और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई