आत्मानंद स्कूल में लॉटरी से हुआ बच्चों का चयन, पालकों में दिखा उत्साह

बिलासपुर:दयालबंद स्थित पीएम श्री सेजेस आत्मानंद स्कूल में आज कक्षा पहली में प्रवेश के लिए लॉटरी सिस्टम से चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस प्रक्रिया में कुल 50 बच्चों का चयन किया गया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी संध्या तिवारी, प्राचार्य चंदना पाल, फेंसिंग डीसी, एसएमडीसी सदस्य और बच्चों के पालक मौजूद रहे। लॉटरी की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ पालकों के सामने की गई, जिससे किसी भी तरह की शंका की गुंजाइश नहीं रही।
यह आयोजन राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत किया गया, जिसमें आत्मानंद स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुफ्त में दी जाती है। पालकों ने मांग की कि सीटों की संख्या और बढ़ाई जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस योजना का लाभ मिल सके।
बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में अलग-अलग तारीखों को आत्मानंद स्कूलों में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए इसी तरह लॉटरी सिस्टम अपनाया जा रहा है।





