मुख्य सचिव विकासशील आज विभागीय सचिवों की लेंगे अहम बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दो दिवसीय कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक व वनमंडलाधिकारी कॉन्फ्रेंस के बाद, मुख्य सचिव विकासशील मंगलवार को सुबह दस बजे विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक लेंगे।

इस बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और योजनाओं पर समन्वय बढ़ाना और नई रणनीतियों पर चर्चा करना है।

बैठक में वाणिज्य व उद्योग विभाग के सचिव पीएम गति शक्ति और जेम पोर्टल से खरीदी के विषय पर प्रस्तुतीकरण देंगे। इसके साथ ही, जनसंपर्क विभाग के सचिव मीडिया से संपर्क और इंगेजमेंट से संबंधित कार्यवाहियों का प्रस्तुतीकरण करेंगे।

यह बैठक राज्य में सुव्यवस्था और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सभी सचिव इस अवसर पर विभागीय योजनाओं और नई पहल पर अपने सुझाव साझा करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई