मुख्य सचिव ने दिए निर्देश – मुख्यमंत्री के आदेशों पर तुरंत करें अमल, सभी विभाग तैयार करें ठोस एक्शन प्लान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभागों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों पर तेजी से अमल करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में ठोस एक्शन प्लान तैयार किया जाए ताकि योजनाओं का लाभ जनता तक जल्दी पहुंच सके।

मुख्य सचिव ने यह निर्देश मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के सचिवों ने अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

विकास शील ने कहा कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उन्हें तय समय-सीमा में पूरा कर लोकार्पण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना से जुड़े विभागों के कामकाज की भी समीक्षा की और कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से राज्य के विकास की गति तेज की जाए।

बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार ने गति शक्ति योजना और जेम पोर्टल के जरिए सरकारी खरीदी की प्रक्रिया पर प्रस्तुतीकरण दिया। वहीं, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव और जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जानकारी दी।

इस मौके पर गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, वन विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, जनजाति विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई