मेयर और पार्षदों ने भाजपा नेता पर लगाए आरोप, FIR दर्ज करने की मांग

चिरमिरी में अंजन हिल माइंस खोलने के समर्थन को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर निगम के मेयर राम नरेश राय और पार्षदों ने भाजपा नेता प्रदीप सलूजा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब की जा रही है।

भाजपा नेता प्रदीप सलूजा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया था कि पार्षदों ने पैसे लेकर माइंस के समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं। इस पोस्ट के बाद नगर निगम के जनप्रतिनिधियों में नाराजगी फैल गई।

मेयर और पार्षदों का कहना है कि 5 फरवरी को भूकभुकी क्षेत्र में आयोजित लोक सुनवाई के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से माइंस खोलने का समर्थन किया था। उनका कहना है कि यह निर्णय जनहित में लिया गया था।

जनप्रतिनिधियों ने आरोपों को साजिश करार देते हुए कहा कि इससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेता के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को नोटिस जारी कर पक्ष जानने के लिए थाने बुलाया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई