गुरु घासीदास जयंती समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और खेल गतिविधियों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर, मुंगेली और दुर्ग के दौरे पर रहेंगे।

गुरु घासीदास जयंती और संत तारण तरण जयंती के अवसर पर शहर में विशेष व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं। इसके अलावा खेल क्षेत्र में अंडर-19 कूच बेहार ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की मजबूत स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। सांस्कृतिक गतिविधियों में लता मंगेशकर जयंती पर राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता और शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम आज के प्रमुख आकर्षण होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा अत्यंत व्यस्त रहेगा। सुबह 11 बजे रायपुर स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। मुंगेली में ग्राम सेतगंगा और लालपुर में गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 3:50 बजे दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे।

शाम को भिलाई नगर के सतनाम भवन में गुरु घासीदास जयंती व गुरुपर्व कार्यक्रम और रात 8 बजे अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। अंत में 8:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। आज का दिन छत्तीसगढ़ में धर्म, संस्कृति और खेल गतिविधियों का संगम रहेगा और मुख्यमंत्री का दौरा इन्हें और अधिक महत्व प्रदान करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button