मुख्यमंत्री साय आज जशपुर दौरे पर, SIR फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन

रायपुर। 12 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। गुरुवार को उनका कार्यक्रम कुनकुरी में निर्धारित है।
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 12.50 बजे ग्राम सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरा पूरा करने के बाद वे शाम 4.15 बजे रायपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
इधर, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर भी आज का दिन बेहद अहम है। मतदाता सूची के लिए SIR फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन है। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से 23 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी।
ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। वहीं, नोटिस जारी करने की अवधि 23 दिसंबर से 14 फरवरी तक रहेगी। मतदाता सूची से जुड़े मापदंडों की जांच 17 फरवरी को की जाएगी, जबकि 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे तय समयसीमा के भीतर अपनी जानकारी अपडेट कर लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।





