छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट: तापमान में गिरावट, गर्मी में थोड़ी कमी

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी गई है, जिससे गर्मी में थोड़ी कमी आई है। खासकर सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार से पारा फिर से चढ़ने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में दिन के तापमान में 2-4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात का तापमान 1-3 डिग्री तक बढ़ेगा।

प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी 33.8 डिग्री के साथ जगदलपुर में रही, वहीं सबसे ठंडा बलरामपुर रहा, जहां पारा 5.6 डिग्री तक गिरा। राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था, जबकि रात का पारा 18.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था।
वही मैदानी इलाकों में दुर्ग जिला एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां रात का तापमान सामान्य से कम है। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक था

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई