छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा नया मुख्य सचिव, सुब्रत साहू के नाम पर लग सकती है मोहर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ को आज नया मुख्य सचिव मिलने की संभावना है। राज्य के मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज (30 जून 2025) को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर आईएएस सुब्रत साहू का नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरा है। सुब्रत साहू के नाम पर मोहर लग सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को राज्यपाल से अचानक मुलाकात की थी, जिसे प्रशासनिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस दौरान राज्यहित के विषयों पर चर्चा होने की जानकारी दी गई है।

सुब्रत साहू सबसे प्रबल दावेदार

सुब्रत साहू, 1992 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। वे फिलहाल धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं और रामलला तीर्थ दर्शन योजना के संचालन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें देश के 50 प्रभावशाली IAS अफसरों में शुमार किया गया है।

मनोज पिंगुआ का नाम भी चर्चा में

मनोज पिंगुआ, 1994 बैच के सीनियर अफसर हैं, जो वर्तमान में गृह और जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। सूत्रों के अनुसार, वे हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय के अफसरों से भी मिले थे। उनकी स्वच्छ छवि और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उनका नाम भी संभावितों में है। सरकार की ओर से अंतिम निर्णय आज शाम तक आने की संभावना है, जिसके साथ ही छत्तीसगढ़ को अपना 13वां मुख्य सचिव मिल जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई