छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 42°C के पार जाएगा पारा: कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कई इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हीट वेव चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद गर्मी का असर बना रहा। दुर्ग में सबसे अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ओडिशा से लेकर गल्फ ऑफ मन्नार तक सक्रिय द्रोणिका (ट्रफ) सिस्टम का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है, जिससे तापमान में बदलाव देखा जा रहा है।

अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 14 अप्रैल के बाद गर्मी और तेज हो सकती है। राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने के आसार हैं, जहां अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तेज गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है, ताकि हीट वेव के प्रभाव से बचा जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई