छत्तीसगढ़ में शीतलर का असर, अंबिकापुर सबसे ठंडा जिला

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने के साथ तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बढ़ती ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है। रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है। फिलहाल प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

तापमान के आंकड़ों की बात करें तो अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग संभाग में भी एक-दो स्थानों पर शीतलहर का असर देखने को मिला है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पेंड्रारोड और अंबिकापुर जैसे इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने से यातायात और सामान्य गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई