छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने माना-एक साल में 357 नक्सली मारे गए, शहीदी सप्ताह मनाने का ऐलान

बस्तर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि पिछले एक साल में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 357 नक्सली मारे गए। यह जानकारी नक्सलियों ने खुद 24 पेज की एक बुकलेट के ज़रिए दी है, जो गोंडी और अंग्रेज़ी में छपी है। नक्सल संगठन ने माना कि यह अब तक का उनका सबसे बड़ा नुकसान है।

नक्सलियों के मुताबिक, यह नुकसान सुरक्षा बलों की तेज़ कार्रवाई, तकनीकी निगरानी और आम लोगों के सहयोग से हुआ। मारे गए नक्सलियों में 136 महिलाएं, 4 केंद्रीय कमेटी के सदस्य, 15 राज्य कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और 281 नक्सली दंडकारण्य इलाके में मारे गए हैं।

नक्सलियों ने कहा है कि मारे गए साथियों की याद में वे 28 जुलाई से 3 अगस्त तक “शहीदी सप्ताह” मनाएंगे। इस दौरान वे कुछ इलाकों में पोस्टर, बैनर लगाने और सभाएं करने की कोशिश कर सकते हैं।

बुकलेट में उन्होंने अपने आंदोलन की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां और सुरक्षा बलों की रणनीतियों पर भी बात की है।

इधर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शहीदी सप्ताह के दौरान संवेदनशील इलाकों में गश्त, सर्च ऑपरेशन और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि कोई भी गड़बड़ी न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई