Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक; अगले दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क रहने के कारण दिन के समय गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, जिसके कारण अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

राजधानी रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार शहर में सुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी महीने में आमतौर पर आसमान साफ रहता है और सतही हवाएं हल्की चलती हैं। हालांकि उत्तर भारत से गुजरने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से कभी-कभी मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। फरवरी के आखिरी दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति भी बनी थी।

मौसम से जुड़े रिकॉर्ड के अनुसार रायपुर में फरवरी महीने में सबसे अधिक ठंड 9 फरवरी 1893 को दर्ज की गई थी, जब तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। वहीं 28 फरवरी 2009 को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो फरवरी के महीने में दर्ज सबसे अधिक तापमान माना जाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई