छत्तीसगढ़ सरकार 15 नवंबर से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी

रायपुर:छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष की खरीफ सीजन के लिए धान खरीदी की तारीख और दर तय कर दी है। सरकार 15 नवंबर से प्रदेशभर में ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी।
- धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक रहेगी।
- किसानों को धान बेचने के बाद सात दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा।
- इस बार ई-केवायसी और एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रहेगा।
- पूरे प्रदेश में 2,739 खरीद केंद्र बनाए जाएंगे।
- धान खरीदी की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की व्यवस्था होगी।
- खराब धान रहित खरीद सुनिश्चित करने पर प्रति क्विंटल ₹5 का अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा।
- किसानों की सुविधा के लिए “टोकन तुंहर हाथ” नाम से नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिससे ऑनलाइन टोकन निकाले जा सकेंगे।
कांग्रेस ने धान खरीदी की तारीख पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि खरीदी 1 नवंबर से शुरू होनी चाहिए थी और दर ₹3,286 प्रति क्विंटल रखी जानी चाहिए थी।
वहीं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में यह निर्णय ले रही है और धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।





