Government order: छ.ग. शासन ने युक्तिकरण का आदेश किया जारी, संकुल समन्वयकों ने युक्तिकरण से दूर रखने की मांग

Government order: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य की स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी है। जिस पर संकुल समन्वयकों ने मांग की है कि उन्हे इस युक्ति करण प्रक्रिय से दूर रखा जाए।

प्रदेश में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस बीच शैक्षिक संकुल समन्वयकों ने शासन से गुहार लगाई है कि उन्हें इस प्रक्रिया से मुक्त रखा जाए। समन्वयकों का कहना है कि वे नियमित रूप से 3 कालखण्ड का शैक्षिक कार्य शालाओं में कर रहे हैं, साथ ही संकुल स्तर पर अकादमिक, प्रशासनिक और गैर-शिक्षकीय कार्यों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

शासन द्वारा शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के लिए संशोधित समय सारिणी भेजी गई है। इस प्रक्रिया के माध्यम से करीब 13 हजार शिक्षकों का तबादला होगा। साथ ही स्कूलों को मर्ज किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई