छत्तीसगढ़: AI डेटा सेंटर के लिए ESDS करेगी 600 करोड़ का निवेश

रायपुर।  छत्तीसगढ़ डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डेटा सेंटर की स्थापना के लिए ESDS Software Solution Ltd कंपनी ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में प्रस्तुत किया गया।

कंपनी के चेयरमैन पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बताया कि यह डेटा सेंटर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के डिजिटल भविष्य को गति देने का काम करेगा। उनके अनुसार, इस परियोजना से राज्य को AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्टोरेज के क्षेत्र में अग्रणी स्थान दिलाने की दिशा में ठोस पहल होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ESDS के इस निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, “डिजिटल इंडिया की भावना को छत्तीसगढ़ में धरातल पर उतारने के लिए यह निवेश मील का पत्थर साबित होगा। राज्य सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द साकार रूप देने हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।”

यह प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को एक टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही यह परियोजना राज्य के युवाओं के लिए उच्च स्तरीय रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी। डिजिटल सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता के बीच यह सेंटर छत्तीसगढ़ के IT इकोसिस्टम को मजबूती देगा और राज्य को डिजिटल आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और छत्तीसगढ़ की इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी मौजूद रहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की निवेश पहलें राज्य में तकनीकी प्रगति के नए द्वार खोलेंगी और छत्तीसगढ़ को देश के डिजिटल मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करेंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई