आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: छत्तीसगढ़ की जीएसडीपी 6.31 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, 11.57% वृद्धि संभावित

रायपुर। विधानसभा बजट सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का “आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2025-26” पटल पर प्रस्तुत किया गया। सर्वेक्षण के अनुसार राज्य की अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं और अगले वित्त वर्ष में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुमान जताया गया है।
वर्ष 2025-26 (अग्रिम अनुमान) – GSDP में तेज वृद्धि
प्रचलित भावों पर
- वर्ष 2024-25 में GSDP: ₹5,65,845 करोड़
- वर्ष 2025-26 में संभावित GSDP: ₹6,31,291 करोड़
- कुल वृद्धि: 11.57%

क्षेत्रवार अनुमान:
- कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र: ₹1,06,521 करोड़ से बढ़कर ₹1,19,871 करोड़ (12.53% वृद्धि)
- उद्योग क्षेत्र: ₹2,45,283 करोड़ से बढ़कर ₹2,70,449 करोड़ (10.26% वृद्धि)
- सेवा क्षेत्र: ₹1,68,115 करोड़ से बढ़कर ₹1,90,221 करोड़ (13.15% वृद्धि)
स्थिर भावों पर (आधार वर्ष 2011-12)
- वर्ष 2024-25: ₹3,31,402 करोड़
- वर्ष 2025-26: ₹3,58,293 करोड़
- वृद्धि दर: 8.11%
क्षेत्रवार वृद्धि (स्थिर भाव):
- कृषि: 7.49%
- उद्योग: 7.21%
- सेवा: 9.11%
वर्ष 2024-25 (त्वरित अनुमान)
प्रचलित भावों पर
- कुल वृद्धि: 10.50%
- कृषि: 11.76%
- उद्योग: 9.91%
- सेवा: 10.08%
स्थिर भावों पर
- कुल वृद्धि: 6.43%
- कृषि: 6.28%
- उद्योग: 5.19%
- सेवा: 7.43%
प्रति व्यक्ति आय में इजाफा
- वर्ष 2024-25: ₹1,62,848
- वर्ष 2025-26 (अग्रिम अनुमान): ₹1,79,244
- वृद्धि: 10.07%
आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि कृषि, उद्योग और सेवा—तीनों क्षेत्रों में संतुलित वृद्धि का अनुमान है। यदि ये अनुमान वास्तविकता में बदलते हैं, तो छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्ष में नई ऊंचाई छू सकती है।






