छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025-26: हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीखें घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए आवेदन की तारीखें जारी कर दी हैं। छात्रों को अपना आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन भरना होगा।
मंडल ने स्पष्ट किया है कि केवल मान्यता प्राप्त स्कूल और कॉलेजों के छात्र ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी शैक्षणिक संस्थानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके विद्यार्थी समय पर आवेदन भरें।
आवेदन शुल्क और समयसीमा इस प्रकार है:
सामान्य शुल्क के साथ: 1 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक
विलंब शुल्क के साथ: 1 नवंबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक
विशेष विलंब शुल्क के साथ: 17 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक
छात्रों और संस्थानों से अनुरोध किया गया है कि वे समय सीमा का ध्यान रखें और परीक्षा आवेदन समय पर जमा करें।





