चरणदास महंत का सरकार पर हमला: अनुभवहीन मंत्री बनाए, 14 मंत्रियों की नियुक्ति पर कोर्ट जाने की चेतावनी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने राज्य सरकार को अनुभवहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि नए मंत्री अभी तक विधायक का काम सीख ही नहीं पाए हैं, ऐसे में वे मंत्री पद की जिम्मेदारी कैसे निभाएंगे। महंत ने आरोप लगाया कि यह सरकार संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ काम कर रही है।

महंत ने प्रदेश में 14 मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव खुद वकील हैं, इसलिए उन्हें संविधान का पालन करना चाहिए। महंत ने हरियाणा का उदाहरण दिया और बताया कि वहां 90 विधानसभा सीटों पर 14 मंत्रियों का मामला कोर्ट में है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छत्तीसगढ़ में भी संविधान का पालन नहीं हुआ तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

ज्योत्सना महंत का भी हमला

कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने भी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में कई संगठन लगातार हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा रही। उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि संसद में भी जनता की समस्याएं उठाने का मौका नहीं मिलता, माइक बंद कर दिए जाते हैं।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “अब संविधान की बात छोड़िए, पहले देश को बचाना जरूरी है।” वहीं, 14 मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर उन्होंने कहा कि इसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई