Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

धान खरीदी में अव्यवस्था, टोकन नहीं कटने से केंद्र से मायूस लौट रहे किसान…

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू हुए लगभग एक सप्ताह होने को है और खरीदी केंद्रों में दिक्कतें भी सामने आने लगी है। बहुत से खरीदी केंद्रों में किसानों को ऑफलाइन टोकन नहीं मिल रहा है तो कुछ सोसाइटियां अभी से बारदानों की कमी से जूझने लगी है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के राइस मिलरों ने भी अपना असहयोग शुरू कर दिया है और बकाया भुगतान होने तक कस्टम मिलिंग नहीं करने का फैसला किया है।

जानकारी के अनुसार अभी तक राज्य सरकार भी राइस मिलरों के पंजीयन के लिए पहल नहीं कर रही है । धान खरीदी केंद्रों को राइस मिलर्स करीब 60 लाख बारदाने उपलब्ध कराते है। इस वर्ष अभी तक राइस मिलरों का पंजीयन नहीं हो पाया है।

राइस मिलरों का कहना है कि आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ेगी और सोसाइटियों को बारदानों की कमी से जूझना भी पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मांगों को लेकर पत्र भी लिखा है। अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा कि बकाया भुगतान नहीं मिलने के कारण राइस मिलरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

टोकन नहीं मिलने से परेशान हो रहे किसान

दुर्ग जिला में खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान बेचने टोकन लेने किसान परेशान है। ऑनलाइन टोकन एप रोजाना सुबह 9.30 बजे खुलता है और 10 से 15 मिनट में ही सारे समितियों के टोकन कट जाते है। इसके चलते समितियों से किसानों को मैनुअल टोकन नहीं मिल पा रहा है। किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। किसानों को पांच दिसंबर तक टोकन दिया जा चुका है।

नहीं मिल रहा ऑफलाइन टोकन

राजनांदगांव जिले के 96 धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हो रही है। अभी तक 10,627 किसान उपज बेच भी चुके है। किसानों को उपज बेचने के लिए आनलाइन टोकन लेना पड़ रहा है। इसके लिए टोकन तुंहर हाथ एप बनाया गया है। इसमें पांच दिसंबर तक टोकन जारी हो चुका है। अब ऑफलाइन टोकन नहीं मिल रहा है।

धान खरीदी में सियासत

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार किसानों को धान की कीमत 3,100 रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने से बचना चाहती है। जानबूझकर खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थास्था निर्मित की है तीन दिनों में 68,688 किसानों से मात्र तीन लाख टन धान की खरीदी हुई है। जो भाजपा सरकार के धान खरीदी में अरुचि को दर्शाता है।

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में धान बेचने के लिए 27 लाख 68,000 किसानों ने पंजीयन करवाया है और सरकार का लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का है। तीन दिनों में जिस प्रकार से किसानों को टोकन, बारदाना के लिए भटकना पड़ रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई