कटघोरा में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा से पहले हंगामा, आयोजन समिति और पीएसओ के बीच विवाद

कटघोरा। बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के आयोजन से पहले कोरबा जिले के ग्राम ढप-ढप में विवाद की स्थिति बन गई। रविवार रात करीब 8:30 बजे महाराज के आगमन के बाद उनके ठहरने के स्थान अग्रसेन भवन में आयोजन समिति और पीएसओ के बीच जमकर हंगामा हुआ।

मुलाकात व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन ‘अपना घर सेवा परिवार’ के पार्षद अमरजीत सिंह और उनकी समिति द्वारा किया जा रहा है। महाराज से मुलाकात और बैठने की व्यवस्था को लेकर पीएसओ बसंत अग्रवाल और आयोजन समिति के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान खास मेहमानों को प्राथमिकता देने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल गया।

धक्का-मुक्की तक पहुंचा मामला

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई। अग्रसेन भवन में अचानक मचे हंगामे से वहां मौजूद श्रद्धालु और भक्त भी हैरान रह गए।

पुलिस ने कराया समझौता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया। काफी देर तक समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया और स्थिति सामान्य हुई।

देर रात भक्तों से मिले महाराज

स्थिति शांत होने के बाद रात करीब 11 बजे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों से मुलाकात की और उन्हें आशीर्वाद दिया, जिसके बाद कार्यक्रम की व्यवस्था सामान्य हो गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई