एक्टिवा से ले जा रहा था 45 पाव देसी अवैध शराब, पुलिस ने दबोचा, वाहन जब्त

बिलासपुर:चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय परस्ते एक्टिवा से 45 पाव देशी प्लेन शराब ले जा रहा था। पुलिस ने उसे अंडर ब्रिज के पास से पकड़ा।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और संजय को एक्टिवा के साथ रोका। तलाशी के दौरान उसकी गाड़ी से एक बोरी में छिपाकर रखी गई शराब मिली, जिसकी कीमत करीब 3840 रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में संजय ने माना कि वह यह शराब गांव में बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने शराब के साथ एक्टिवा गाड़ी भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।





