CGPSC 2024 का फाइनल रिज़ल्ट जारी: देवेश प्रसाद साहू टॉपर, नालंदा परिसर के छात्रों की बड़ी सफलता

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिज़ल्ट 20 नवंबर की देर रात जारी कर दिया। इस बार टॉप 10 में लड़कों का दबदबा रहा, जबकि दो लड़कियों ने भी अपनी जगह बनाई है। दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि स्वप्निल वर्मा दूसरे स्थान पर रहे।

मंत्री ओपी चौधरी ने नालंदा परिसर के विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि नालंदा परिसर से तैयारी करने वाले कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें स्वप्निल वर्मा (2nd Rank), पोलेश्वर (4th Rank), गौरव साहू (13th Rank), आदित्य (46th Rank), रोहित वर्मा (48th Rank) और स्वाति साहू (73th Rank) शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि इन युवाओं ने मेहनत और समर्पण से न सिर्फ नालंदा परिसर का नाम रोशन किया है, बल्कि प्रदेश के विकास और सुशासन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भी तैयार हैं। यह सफलता नए अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

उन्होंने आगे कहा कि इन छात्रों की उपलब्धि नालंदा परिसर में बोए गए विश्वास और उम्मीद के बीज का फल है। उम्मीद है कि ये सभी युवा नए उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे। सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई