CG: लापता युवक लौटकर वापस आया, फिर घर के बाहर खुद को आग लगाकर कर ली आत्महत्या

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर में आत्महत्या का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 5 दिनों से लापता एक युवक अपने घर वापस लौटा और नशे की हालत में बाहर ही अपने आप पर आग लगा कर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला भानुप्रतापपुर से लगे बोगर गांव की है।

मृतक युवक का नाम चंदकुमार नेताम है। युवक विवाहित था और उसके दो बच्चे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक पिछले पांच दिनों से लापता था। अचानक वह शराब के नशे में धुत्त होकर वापस लौटा और अपने घर के बाहर शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर अपने आप को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई