CG: रजत जयंती वर्ष में 24 अप्रैल से होगा श्री सोलापुरी माता पूजा का आयोजन

बिलासपुर। श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति द्वारा रजत जयंती वर्ष में 24 अप्रैल से 4 मई तक माता पूजा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर इस रविवार को बैठक आयोजित हुई, जहां नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई ।रेलवे स्टेशन रोड, बारह खोलो चौक, बंगला यार्ड में साल 2000 से इस आयोजन की शुरुआत श्री श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति द्वारा की गई थी, जिसने अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
रजत जयंती वर्ष के इस आयोजन को विशाल और भव्य बनाने के उद्देश्य के साथ आयोजन समिति के सदस्य जुट गए हैं। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए रविवार को बंगला यार्ड में बैठक आयोजित की गई, जहां एक बार फिर सर्वसम्मति से व्ही रामा राव को समिति का अध्यक्ष चुना गया तो वहीं सचिव की जिम्मेदारी है एस सांई भास्कर को मिली। हर वर्ष की भांति इस बार भी खड़कपुर के पुजारी पार्थ सारथी अपनी टीम के साथ पूजा अर्चना करेंगे तो वही प्रसाद निर्माण के लिए खड़कपुर से नए रसोईये बुलाए जाएंगे। इस बार पूजा चौबीस अप्रैल से चार मई तक चलेगी।





