CG: सिम्स अस्पताल में लांड्री मशीन खरीदी में घोटाला, 2 साल में भी पूरी नहीं हो पाई जांच

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सिम्स, जहां सप्लाई के नाम पर घोटाले के गंभीर आरोप सामने आए हैं। कोरोना काल में एसईसीएल द्वारा लांड्री मशीन के लिए फंड जारी किया गया था, लेकिन यह मशीन तीन गुना महंगे दामों पर खरीदी गई। दो साल बाद भी इस मामले की जांच अधूरी है, सवाल यह उठता है कि कौन सी ताकत जो इस जांच को अब तक रोक कर रखी है।

सिम्स अस्पताल, जो पूरे संभाग के मरीजों का भरोसा है, लेकिन कोरोना काल में यहां एक बड़ी खरीदारी में अनियमितता का मामला सामने आया है। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ने मैकेनाइज्ड लांड्री मशीन 18 लाख 94 हजार रुपये में खरीदी, जबकि सिम्स ने इसे 54 लाख रुपये में खरीदा। यही नहीं, आरोप है कि नियमों के मुताबिक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) से एनओसी लेना अनिवार्य था, जिसे नजरअंदाज किया गया।

दो साल बीतने के बावजूद इस घोटाले की जांच अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है, लेकिन सिम्स प्रबंधन द्वारा जांच का केवल आश्वासन दिया गया है, जो अब तक ठोस कार्रवाई में नहीं बदल पाया। अब सवाल यह उठता है कि आखिर दो साल बाद भी इस घोटाले की जांच क्यों पूरी नहीं हो पाई? क्या इसके पीछे कोई शक्तिशाली ताकत है जो इस जांच को रुकवाने में सफल हो रही है? यह मामला जनता के भरोसे पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। देखना यह होगा कि क्या स्वास्थ्य विभाग इस घोटाले की सच्चाई को उजागर कर पाएगा, या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई