44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में छत्तीसगढ़ पवेलियन को मिला “स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल”

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय सम्मान मिला है। 44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में छत्तीसगढ़ पवेलियन को “स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल” से सम्मानित किया गया है।
सीएम साय ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की 25 साल की प्रेरक यात्रा, सांस्कृतिक समृद्धि, जनजातीय विरासत और नवाचार आधारित विकास की ऐतिहासिक पहचान है। उन्होंने बताया कि यह मेडल छत्तीसगढ़ के बढ़ते आत्मविश्वास, नई तकनीकों और मजबूत होते आर्थिक भविष्य का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मान ने न केवल छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत किया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि राज्य अपनी सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास मॉडल के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।





