Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दिल्ली के इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिला 6,826 करोड़ का निवेश, 3,000 से ज्यादा रोजगार बनेंगे

रायपुर/दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्ताव मिले हैं। स्टील, ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्र की कई नामी कंपनियों ने राज्य में उद्योग लगाने, क्षमता बढ़ाने, होटेल व एनर्जी प्रोजेक्ट शुरू करने में रुचि दिखाई।

कार्यक्रम में कुल 6,321.25 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश और 505 करोड़ रुपये के पर्यटन निवेश के प्रस्ताव मिले। इन परियोजनाओं से आने वाले वर्षों में 3,000 से अधिक रोजगार बनने की उम्मीद है। इसके साथ ही अब तक छत्तीसगढ़ को कुल 7.90 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को दिया भरोसा

दिल्ली के होटल द ललित में हुए इस कार्यक्रम में स्टील और पर्यटन सेक्टर को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आज देश के सबसे भरोसेमंद और तेजी से बढ़ते औद्योगिक राज्यों में शामिल है।

उन्होंने बताया कि राज्य की ऊर्जा क्षमता, खनिज संपदा, कुशल मानव संसाधन और निवेशक–हितैषी नीतियां उद्योग लगाने के लिए आदर्श वातावरण तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम के बाद अब उद्योग स्थापित करना पहले से काफी आसान हो गया है।

स्टील हब के रूप में बढ़ रही पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट, नगरनार स्टील प्लांट और MSME आधारित यूनिट्स छत्तीसगढ़ को देश का स्टील हब बनाते हैं। ग्रीन स्टील और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है।

बस्तर में बढ़ रहे पर्यटन के अवसर

साय ने बताया कि बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था और सड़क–नेटवर्क मजबूत होने से पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। राज्य का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक बस्तर पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाए। सरकार होम-स्टे, ट्राइबल टूरिज्म और सस्टेनेबल टूरिज्म पर विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्य निवेश प्रस्ताव

औद्योगिक निवेश (6321.25 करोड़ रुपये)

ग्रीन एनर्जी इनोवेशन प्रा. लि.
50 MW वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट – ₹3,769 करोड़, 150 रोजगार

आरती कोटेड स्टील – ₹315 करोड़, 550 रोजगार

एसडीआरएम मेटैलिक्स प्रा. लि. – ₹195.75 करोड़, 492 रोजगार

आरएसएलडी बायोफ्यूल प्रा. लि., चंडीगढ़ – ₹200 करोड़, 213 रोजगार (इथेनॉल प्लांट)

जे.के. लक्ष्मी सीमेंट – ₹1,816.5 करोड़, 110 रोजगार

अरमानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज – ₹25 करोड़ (मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माण), 200 रोजगार

पर्यटन निवेश (505 करोड़ रुपये)

मार्स विवान प्रा. लि., रायपुर
217 कमरों वाला होटल – ₹220 करोड़, 522 रोजगार

हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, तेलंगाना
वेलनेस रिसॉर्ट व शिक्षा केंद्र – ₹200 करोड़

विद्या इन, जशपुर – ₹25 करोड़ (52 कमरों का होटल)

पीएसए रिज़ॉर्ट, जगदलपुर
150 कमरों का एडवेंचर होटल एवं रिसॉर्ट – ₹60 करोड़, 200 रोजगार

छत्तीसगढ़ सरकार का मानना है कि ये नए निवेश आने वाले समय में राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार व्यवस्था को नई दिशा देंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई