CG: हत्या का मुख्य आरोपी UP से गिरफ्तार, 6 आरोपियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने विनोबा नगर में हुई हत्या के मुख्य आरोपी को बलिया उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के मामले में छह अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतक हरिओम की हत्या में मुख्य आरोपी इंद्रजीत यादव को पुलिस ने पकड़ लिया है।

आपको बता दे कि थाना तारबाहर में 24 अक्टूबर 2024 को हत्या के मामले में जांच शुरू की गई थी। मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक हरिओम और आरोपी इंद्रजीत यादव के बीच लेनदेन को लेकर विवाद था, जो घटना का मुख्य कारण बना। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य आरोपी इंद्रजीत यादव फरार था।

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रैक किया और बलिया, उत्तर प्रदेश में उसे गिरफ्तार किया। आरोपी इंद्रजीत यादव घटना के बाद लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई