छत्तीसगढ़ शराब घोटाला और कोल लेवी मामला: ईओडब्ल्यू की छापेमारी, दस्तावेज और नकदी जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शराब घोटाला और अवैध कोल लेवी वसूली प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संपत्ति से जुड़े कागजात और नकदी जब्त की है।

शराब घोटाले से जुड़े व्यवसायी अवधेश यादव और उससे जुड़े लोगों के तीन राज्यों में ठिकानों की तलाशी ली गई। वहीं, मामले से जुड़े दस्तावेज और जब्त सामग्री का विश्लेषण किया जा रहा है।

इसी तरह अवैध कोल लेवी मामले में आरोपी जयचंद कोशले के रायपुर और जांजगीर-चांपा स्थित मकानों पर भी छापा मारा गया। बताया जाता है कि कोशले, पूर्व आईएएस सौम्या चौरसिया का करीबी सहयोगी था और लगभग 50 करोड़ रुपये की अवैध वसूली के प्रबंधन में शामिल था।

फिलहाल जब्त सामग्री की जांच और आरोपियों से पूछताछ जारी है। ईओडब्ल्यू ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में आगे और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई