CG: जीपीएम पुलिस ने पेश किया वार्षिक प्रतिवेदन, शराब और गांजा तस्करी पर हुई बड़ी कार्रवाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुलिस ने वर्ष 2024 में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 16 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 09 मामलों में 569 किग्रा गांजा और 07 मामलों में 529 नशीली दवाएं जब्त की गई।

ओडिशा के नक्सली क्षेत्र से अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के सरगना अजीत राणा समेत कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में 07 चारपहिया वाहन भी जब्त किए।इसके अलावा, अवैध शराब तस्करी पर भी बड़ा प्रहार किया गया। कुल 1682 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी राजनारायण जायसवाल समेत 05 तस्करों को पकड़ा गया।

इसके अलावा जिले के 5 अंधेकत्ल के प्रकरणों में कुल 11 आरोपियों को जिला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है । भले ही अपने वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने उपलब्धि हासिल करने की बात कही गई हो लेकिन वास्तविकता में देखा जाए तो जिले में अपराध में बढ़ोतरी लगातार हो रही है यही वजह है कि विपक्ष भी अपराध को लेकर लगातार विरोध कर रहा है लेकिन पुलिस है कि वह वही लूटने में मस्त है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button