CG CONGRESS: कांग्रेस में बदलाव के संकेत; टीएस सिंहदेव और पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मिलेगी ये जिम्मेदारी!

रायपुर। कांग्रेस संगठन में जल्द बड़ा फेरबदल होने की चर्चा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को AICC का महासचिव बनाया जा सकता है, जबकि टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी इन बदलावों के जरिए प्रदेश में एकता बहाल करना चाहती है।

भूपेश बघेल इस वक्त दिल्ली में हैं, जहां वे कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बघेल ओबीसी चेहरा हैं और कांग्रेस उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लाकर ओबीसी समुदाय को साधना चाहती है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की किसान और ग्रामीण विकास योजनाएं सफल रही हैं, जिसे पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित कर सकती है।

टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है, ताकि पार्टी में गुटीय संतुलन बनाए रखा जा सके। सिंहदेव की राजनीतिक छवि आदिवासी और सवर्ण समुदाय को आकर्षित कर सकती है। इसके अलावा, उनका लंबा संगठनात्मक अनुभव पार्टी को आंतरिक रूप से मजबूत कर सकता है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाने का फैसला किया है, ताकि पार्टी को अधिक मजबूत किया जा सके। कांग्रेस के आगामी रणनीतिक बदलाव से छत्तीसगढ़ में नए नेतृत्व का उभार हो सकता है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई