CG: 11 की छात्रा ने हॉस्टल में दिया बच्ची को जन्म, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 11वीं की छात्रा ने बीती रात हॉस्टल में लड़की को जन्म दिया है। इसकी जानकारी हाॅस्टल अधीक्षिका रात्रि ने उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

वहीं छात्रा उसे अपना बच्चा होने से इनकार कर रही है. नवजात की हालत गंभीर है। डॉक्टरों की निगरानी में जिला मेडिकल कॉलेज में बच्चे का इलाज जारी है। पूरा मामला कस्तूरबा बालिका हॉस्टल का है। हॉस्टल अधीक्षिका रात्रि ने छात्रा के कमरे में जाकर पूछताछ की। इस संबंध में छात्रा ने अपनी संतान होने से इनकार कर दिया।

हॉस्टल की ओर से पौड़ी उपरोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर निवासरत छात्रा के माता-पिता को बुलाकर उनसे पूछताछ की गई। छात्रा की मां ने बताया कि उसे भी उनकी बेटी ने गर्भवती होने की सूचना कभी नहीं दी। मामले की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हॉस्टल पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे।

नवजात बच्चे को जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि बच्चे की हालत अभी ठीक नहीं है। चोट के निशान पाए गए हैं। समय से पहले बच्चे को जन्म दिया गया है। फिलहाल नवजात बच्चे का उपचार जारी है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button