छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 की तैयारी तेज़, मंत्रीस्तरीय बैठकें 6 जनवरी से शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने तीसरे बजट (वित्तीय वर्ष 2026-27) की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वित्त विभाग ने मंत्री स्तर की बैठकों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन बैठकों की अध्यक्षता वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे। बैठकें 6 से 9 जनवरी 2026 तक मंत्रालय में आयोजित होंगी, जहां विभिन्न विभाग अपने-अपने बजट प्रस्ताव पेश करेंगे।

पहला दिन, 6 जनवरी को सुबह 11 बजे उद्योग, आबकारी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन अपने विभाग के नए बजट प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दोपहर 2 बजे पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल, और 3 बजे कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत अपने-अपने प्रस्ताव रखेंगे।

7 जनवरी को सुबह 11 बजे वन, परिवहन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की बैठक होगी। दोपहर 12 बजे राजस्व और स्कूल शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, 2.30 बजे कृषि व पशुधन मंत्री रामविचार नेताम, और शाम 4 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने विभागीय प्रस्तावों पर फैसला लेंगे। इस दिन प्रस्तावों की अंतिम समीक्षा भी होगी।

इसके बाद 8 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अगुवाई में लोक निर्माण, खेल, नगरीय प्रशासन और अन्य विभागों के बजट मदों पर चर्चा होगी। दोपहर 2.30 बजे शिक्षा और ग्रामोद्योग समेत कई विभाग अपने प्रस्ताव पेश करेंगे।

अंत में 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, और 2 बजे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा गृह, पंचायत और आईटी विभाग से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों के प्रस्तावों पर अलग से बैठक होगी।

सरकार का कहना है कि इस प्रक्रिया का लक्ष्य बजट को पारदर्शी, योजनाबद्ध और समय पर तैयार करना है, ताकि विकास योजनाओं का काम जल्दी और प्रभावी तरीके से शुरू हो सके। विशेषज्ञों का मानना है कि इन बैठकों से शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और अवसंरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को बेहतर फंडिंग मिलेगी, जिससे राज्य के विकास को गति मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई